Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

82 लाख की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार बदलेगी तस्वीर: विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

82 लाख की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार बदलेगी तस्वीर: विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

देवास। निगम सीमा क्षेत्र के वार्डो में निरंतर विकास की कडी में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने 82 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिहं बैस, संपदा समिती अध्यक्ष ममता बाबु यादव, एनयुएलएम समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत, पार्षद अकीला अजबसिंह, उषा गोपाल खत्री, राहूल दायमा के साथ किया। विधायक ने गजरा गियर्स चौराहे पर पोरवाल समाज के आराध्य राजा टोडरमल की प्रतिमा पर उपस्थितजनों के साथ माल्यार्पण भी किया।
*शहर मे निरंतर हो रहे विकास कार्य— विधायक श्रीमंत पवार*
विधायक श्रीमंत पवार ने शहर में हो रहे निरंतर विकास कार्यो के साथ 26 मई मंगलवार को 82 लाख की लागत से किये जाने वाले विकास कार्यो की कडी को ओर आगे बढाते हुए इन वार्डो मे इन वार्डो में किया भूमिपूजन। इस अवसर पर श्रीमंत पवार ने कहा कि वार्डो मे निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं आगे भी इसप्रकार से विकास कार्य होंगें इस हेतु हम दृढ संकल्पित हैं।
*5 वार्डो मे हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन*
वार्ड 33 हाउंसिंग बोर्ड कालोनी में पाथवे, बाउंड्रीवाल एवं गेट निर्माण कार्य 11 लाख 31 हजार की लागत से,
वार्ड 30 रविशंकर शुक्ल नगर मे सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 21 लाख 20 हजार की लागत से,वार्ड 30 शिमला कालेानी मे सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 9 लाख 19 हजार की लागत से,
वार्ड 13 प्रयाग मैरीज गार्डन से दिव्यांचल माल तक सीसी रोड निर्माण कार्य 14 लाख 20 हजार की लागत से,
वार्ड 19 खेडापति मंदिर से चौहान ट्रेवल्स तक सीसी, नाली निर्माण एवं पेवर्स ब्लाक कार्य लागत 10 लाख की लागत से,
वार्ड 18 सनसिटी पार्ट—2 (गार्डन—ए) रामाश्रय होटल के पिछे स्थित गार्डन की बाउंड्रीवाल निर्माण एवं रिफ.पेवर्स ब्लाक 8 लाख की लागत से, वार्ड 18 सनसिटी पार्ट—2 (गार्डन—बी) रामाश्रय होटल के पिछे स्थित गार्डन की बाउंड्रीवाल निर्माण एवं रिफ.पेवर्स ब्लाक का कार्य 8 लाख की लागत से किया गया। इन अवसरों पर भाजपा नेता रामेश्वर दायमा, नवीन सोलंकी, मनीष सोलंकी, गोपाल खत्री, अजबसिंह ठाकुर, संजयसिंह ठाकुर, भरत व्यास, अंकित शर्मा व बडी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...