देवास। मल्हार स्मृति मंदिर में रेखा बैस द्वारा आयोजित राजपूत महिला मिलन समारोह में बच्चियों के प्रदर्शन पर से विधायक गायत्री राजे पवार ने खुश होकर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए इनाम देने की घोषणा की थी। जिसके फलस्वरूप विधायक श्रीमती पवार ने राजपुत महिला मिलन समारोह में शानदार तलवारबाजी प्रदर्शन करने वाली पांच नन्ही बालिकाओ को आनंद भवन पैलेस बुलाकर पांच-पांच हजार रुपये का चेक प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया। इमामी राशि पाकर सभी बालिकाएं खुश हुई। आयोजक रेखा बैस ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर पुरूस्कृत करते हुए प्रोत्साहन करने पर विधायक का आभार माना।

0 Comments