मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत
महिला समूह मीटिंग एवं सांस बहू सम्मेलन आयोजित किये गए
क्षिप्रा । मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत बालौदा सेक्टर क्षिप्रा में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.धर्मेंद्र चौधरी व बी ई ई श्री विवेक वाटसन के मार्ग दर्शन में महिला समूह मीटिंग एवं सांस बहू सम्मेलन आयोजित किये गए। जिसमे हितग्राहियों को समझाइश दी गई कि परिवार की खुशहाली के लिए प्रसव के तुरंत पश्चात अथवा सात दिन के भीतर नसबंदी कराने पर महिलाओं को 3000 रु एवं प्रेरक को 400 रु प्रोत्साहन राशि दी जाती है ।पुरुष नसबंदी करवाने पर हितग्राही को 3000 रु एवं प्रेरक को 400 रु राशि दी जाती है ।
सेक्टर सुपरवाइज़र श्री इक़बाल मोदी ने बताया कि इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई कि दो संतानों के बीच अंतराल रखने के लिए अस्थायी साधन जैसे कॉपर टी, कंडोम, ओरल पिल्स, पी पी आय यू सी डी इत्यादी उपाय अपनाए जा सकते है पी पी आय यू सी डी लगवाने पर महिला हितग्राहियों को 300 रु की राशि दी जाती है । बैठक में बताया गया कि परिवार के स्वास्थ्य के मद्देनजर शासन की योजनाओं का तुरंत लाभ लेवे। उक्त बैठक में स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री मिश्रिलाल वर्मा, आशा पर्यवेक्षक अनीता गांगुली, ए एन एम विजया रोजसकर,तथा क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता मौजूद थी ।
इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केंद्र टिगरिया गोगा, भड़ा पीपलिया , टिगरिया छोटा तथा क्षिप्रा मे भी महिला समूह बैठके आयोजित की गई ।

0 Comments