मोहब्बती परंपराओं का निर्वाह करते हुए सम्पन्न हुआ दशहरा मिलन एवं रोजा इफ्तियार कार्यक्रम
देवास। मोहब्बतो और स्नेह की इस धरती को देवास कहते हैं, जैसे शब्दों को सार्थक करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा गंगा जमुनी तहजीब को प्रोत्साहित करते हुए बालगढ़ रोड स्थित अपने कार्यालय पर सादगी पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर राम नवमी महापर्व के बाद दशहरा मिलन समारोह एवं अपने स्नेही मित्रों के लिए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद शेख,पूर्व पार्षद नजर शेख, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र पाचुनकर, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस, पूर्व पार्षद दिलीप सिंह ठाकुर, इंटक महामंत्री सलीम शेख,जाकिर हुसैन, शकील कादरी, मिर्जा गुलाब बैग, ओम प्रकाश दुबे, भूपेंद्र शर्मा, दिनेश यादव, मनोज जाधव, वीरू पाचुनकर, मानसिंह परमार, शिरोमणि सिंह, जीतू जाधव, अमन ठाकुर, पंकज मालुसरे, प्रदीप गडकरी, विजय जेसल, मनीष पंड्या, ललित सोलंकी आदि ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे। दशहरा मिलन एवं रोजा इफ्तार कार्यक्रम में दिलीप सिंह ठाकुर ने कहा कि आज इस समय ऐसे स्नेहिल आयोजनों की सख्त आवश्यकता है और देवास की माटी मोहब्बतों की माटी है यहां पर इस तरह के आयोजन और सभी को साथ लेकर चलना एवं भाईचारे से रहना देवास का इतिहास रहा है नगर में इस तरह के आयोजन और भी होना चाहिए ऐसा व्यक्तिगत विचार है कार्यक्रम में रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार और भोजन की व्यवस्था रखी गई थी ! कार्यक्रम गरिमामय एवँ सादगीपूर्ण रहा।

0 Comments