देवास। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद द्वारा जिलाध्यक्ष रश्मि पाण्डेकर के नेतृत्व में गुरुवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ उज्जैन रोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं उनके द्वारा बताए गए सतमार्गो पर चलने का संकल्प लेते हुए मनाई गई। इस दौरान सभा भी हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुन्ना सरकार, परिषद उपाध्यक्ष राजेश मालवीय, विक्रम देवड़ा, आत्माराम परिहार, बाबूलाल गुजराती, सीमा चौहान सहित बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments