Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नूतन नगर उद्यान का शेष कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ - विधायक

नूतन नगर उद्यान का शेष कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ - विधायक
- भाजपा जिलाध्यक्ष ने उद्यान में आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की
देवास। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती कार्यक्रम नूतन नगर अम्बेडकर उद्यान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों की उपस्थिति में विधायक गायत्रीराजे पवार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झंडावंदन किया। समिति अध्यक्ष रामचंद्र रेकवाल एवं उद्यान संस्थापक बाबूलाल रेकवाल ने गायत्रीराजे पवार एवं पूर्व महापौर सुभाष शर्मा का स्वागत किया। शेष विशेष अतिथियों का स्वागत समिति के अन्य पदाधिकारियों ने किया। विधायक श्रीमती पवार ने नूतन नगर के शेष बचे विकास कार्य को अतिशीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। वही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने उद्यान परिसर में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की। अतिथियों ने बाबा के जीवन संघर्ष व उनके द्वारा संवैधाकि अधिकारों, समता, स्वतंत्रता पर अपने विचार व्यक्त एिक। डॉ अम्बेडकर उद्यान विकास समिति द्वारा वार्ड क्रमांक 32 के संघर्षशील पार्षद के सफल प्रयासों के लिए स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की, कार्यक्रम क्रम का सफल संचालन कैलाश प्रिय कलेशरिया ने किया व आभार अध्यक्ष रामचंद्र रेकवाल ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...