छात्राध्यापकों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
देवास। शासकीय शिक्षा महाविद्यालय देवास के सत्र 2020- 2022 के छात्राध्यापकों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पचमढ़ी मे आयोजित किया गया। जहां छात्रों द्वारा हांड़ी ख़ो , प्रियदर्शिनी ,जटा शंकर ,गुप्त महादेव, राजेन्द्र गिरी उपवन ,धूपगढ़ ,चौरागढ़ सनसेट, डाइट कॉलेज पंचमढ़ी का भ्रमण किया। पचमढ़ी के जलप्रपात आदि पर्यटक स्थलो के भ्रमण किये साथ ही ज्ञानवर्धक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । होटल संचालक श्याम माहेश्वरी , राहुल माहेश्वरी सहित समस्त होटल कर्मचारियों के द्वारा संतोषजनक सेवाएं प्रदान की गई। साथ ही होटल प्रबंधन की ओर से डॉ. उमा श्रीवास्तव, प्राचार्य ,विजयेंद्र सिंह कुशवाह, अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव अभिजीत सिंह बैस, संजय गोयल , शमशेर सिंह काका आदि छात्र अध्यापको को तिलक लगाकर बिदाई दी गयी।

0 Comments