Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जमीन के आपसी विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाया

 जमीन के आपसी विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाया
 देवास:- समीपवर्ती ग्राम लोहारी में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाया,,जहरीला पदार्थ खानें के बाद चारो को उपचार के लिए देवास सीविल लाइंस स्थित विनायक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद तीन की स्थिति ठीक हे वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लोहारी गांव में रहने वाले पति पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाया है।
जहर खाने वाले  सुनील मुकाती उम्र 45 वर्ष, सागर बाई उम्र 40 वर्ष, चेतन 16 वर्ष, महिमा 19 वर्ष ने खाया है।
बताया जा रहा है सुनील का उसके पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पिता राधेश्याम मुकाती जमीन को बेच रहे थे। सुनील ने पिता को जमीन ना बेचने का कहते हुए कहा कि ज़मीन मत बेचो वर्ना हम कहा जायेंगे।इसी बात पर विवाद हुआ सुनील ने पिता से कहा अगर आप जमीन बेचोगे तो हम कुछ खा पी लेंगे, जिसपर उसके पिता ने कहा कि तुमको जो करना है जो करो में तो जमीन बेचूंगा। बस इसी बात के विवाद में परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लीया,
सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की मामले की पूरी तरह से जॉच कर आगे जारी हैं जाँच पूर्ण होने पर  वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...