Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चौधरी विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव नियुक्त

चौधरी विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव नियुक्त
देवास। मप्र कांग्रेस कमेटी विधि, मानव अधिकार एवं सूचना के अधिकार विभाग में माननीय सोनिया गांधी कुशल नेतृत्व एवं उनकी प्रेरणा से मप्र कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार विभाग के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर द्वारा एडवोकेट सुरेश चौधरी को पूर्व से जिलाध्यक्ष रहे उनके कार्यो को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति विधि, मानव अधिकार एवं सूचना का अधिकार विभाग में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। श्री चौधरी की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व विधायक कैलाश कुण्डल, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान, अकरम शेख तृप्ति, वकार अहमद नकवी आदि कई कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। उक्त जानकारी संगठन उपाध्यक्ष एडवोकेट देवनारायण कनासिया ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...