ज्योत्सना सोनी ने पीएचडी की उपाधि हासिल की
देवास। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र सोनी की पुत्रवधु ज्योत्सना हर्ष सोनी देवास ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से अपनी पीएचडी की उपाधि वाणिज्य कला में शोध निदेशक डॉ. राजीव कुमार सालानी के मार्गदर्शन में प्राप्त की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक गायत्री राजे पवार, प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, शौकत हुसैन, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, जय सिंह ठाकुर, सुभाष शर्मा, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष राधेश्याम सोनी, देवराज सोनी, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड फैक्ट्री हेड ऋषभ चौहान एवं परिवार के सदस्यों का स्नेहजनों का उपस्थिति में डॉक्टर ज्योत्सना सोनी को सभी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

0 Comments