देवास। विक्रम सभा एवं कला भवन में छायाचित्रकार कैलाश सोनी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन मंगलवार को हुआ।कैलाश सोनी ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनी में अपने छायाचित्रों के द्वारा मानवीय आनंद, अनुुभूति, संवेदना और संघर्ष को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में अब्स्ट्रेक्ट फोटोग्राफ, ब्लेक एण्ड व्हाईट फोटोग्राफ, प्रकृति के रहस्य, वास्तुकला की गहराई को प्रदर्शित करते चित्रों को कलाप्रेमियों ने बहुत सराहा। मंगलवार को उ.मा.वि. चिमनाबाई की छात्राओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपनी जिज्ञासा को श्री सोनी से साझा किया। समापन अवसर पर प्रतीक सोनवलकर कैमरा क्लब इंदौर सेअखिल आर्डिया, महेन्द्र राठौर, डॉ. निर्मल जैन, रविन्द्र कुंताम्बेकर, मयंक जोशी, महेश मेहता, प्रसून पंड्या, भजन गायक दयाराम सारोलिया, महेश सोनी, मुकेश देवतवाल, निलेश कुलकर्णी, जितेन्द्र शर्मा सौरभ दुबे, रईस खान, राजेश परमार, मोहन राजपूत आदि उपस्थित थे।

0 Comments