गीता अभ्यास वर्ग भव्य स्वरूप में प्रारम्भ हुआ
देवास। विश्वगीता प्रतिष्ठानम, देवास में तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का आरम्भ प.पू.स्वामी श्री सुरेशानंद तीर्थजी महाराज की अध्यक्षता, प. पू. दीदी शिवानी तीर्थजी के विशिष्ट आतिथ्य व केन्द्रीय संगठन मंत्री श्री विष्णु प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम गीता संदेश जन जागरण भव्य यात्रा नारायण कुटी से नगर के प्रमुख मार्ग पर निकाली गई। अभ्यास वर्ग पर दीप प्रज्वलन, श्रीमद् भगवतगीता पूजन के पश्चात अतिथि परिचय संयोजक जितेन्द्र त्रिवेदी ने दिया, कुलगीत डॉ मनीषा सोनी ने लिया। प.पूज्य स्वामी श्री सूरेशानंद तीर्थ जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गीता कर्तव्य कर्म और त्याग के बारे में सिखाता है। इसके तीन प्रमुख विषय हैं: ज्ञान, क्रिया और प्रेम। यह आपको जीवन का एक अनूठा तरीका प्रदान करता है और आपको बिना तनाव के एक सुखी जीवन का आनंद लेने की अनुमति देता है। यह धार्मिक ग्रंथ होने के साथ-साथ जीवन का भी ग्रंथ है। प. पू.दीदी शिवानी तीर्थजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता शास्त्र सम्पूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए है । कोई भी व्यक्ति किसी भी वर्ण, आश्रम या देश में स्थित हो, वह श्रद्धा भक्ति-पूर्वक गीता का पाठ करने पर परम सिद्धि को प्राप्त कर सकता है । अत कल्याण की इच्छा करने वाले मनुष्यों के लिए आवश्यक है कि वे गीता पढ़ें और दूसरों को पढायें यही कल्याणकारी मार्ग है । केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि विश्वगीताप्रतिष्ठानम की स्थापना गीता ज्ञान की आधार भूमि उज्जैन में सन 1997 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई इसकी स्थापना में वेदांत आचार्य स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज तथा गीता तत्व वेता आचार्य रमेश कुमार पांडे जी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। प्रतिष्ठान के मुख्य कार्य गीता स्वाध्याय मण्डलों का संचालन,गीता परीक्षाओं का संचालन, अमृतवाणी प्रसार केन्द्रम् का संचालन अमृतवाणी संस्कृत विद्यालय का संचालन है।
संध्या पूजन आरती राजेश खत्री अध्यक्ष अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ व सदस्य विशाल शर्मा, आदित्य दुबे, प्रकाश चौहान, सुरेश चौहान, निरंजन सिंह ठाकुर द्वारा की गई। वर्ग को प्रहलाद गुप्ता केन्द्रीय व्यवस्था प्रमुख, रमेश कोठारी केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने भी संबोधित किया। विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, श्री वायोग्य चेतना पीठम, बागली आश्रम के बटुक व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र कुमार शर्मा व आभार कमलकांत मेहता ने व्यक्त किया।
0 Comments