Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट विद्यालय देवास में मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी थे

उत्कृष्ट विद्यालय देवास में मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
      देवास 10 सितंबर 2022/  मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के टूरिज्म बोर्ड द्वारा बूझो जानो फिर देखो अपना मध्यप्रदेश अंतर्गत मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 2022 का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा हुई। 100 नंबर के प्रश्न पत्र में कुल 10 खंड थे। प्रत्येक खंड में 10 प्रश्न थे। कुल 73 टीम ने सहभागिता की। प्रत्येक टीम में 3 विद्यार्थी थे। तीनों ने मिलकर प्रश्न पत्र हल किया। मूल्यांकन उपरांत निर्देशानुसार 6 का मेरिट आधार पर चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को लेकर दूसरे चरण की प्रतियोगिता आयोजित की गई जो मल्टीमीडिया आधारित थी। जिसमें झटपट बोल, सोच समझकर बोल, दे दना दन, पारखी नजर, जो जीता वही सिकंदर, तोलमोल कर बोल, मध्यप्रदेश में सिनेमा और बूझो तो जाने सहित आठ राउंड थे। इनमें प्रत्येक टीम के लिए कुल 3 लाइफ लाइन- टीचर की शरण में, दो जवाब और सहपाठी सहयोग थे। द्वितीय चरण में उ.मा.वि. बगाना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने भोपाल जाएगी। द्वितीय स्थान उ.मा.वि. कलवार और तृतीय स्थान सरस्वती बाल विनय मंदिर देवास ने प्राप्त किया। तीनों टीमों के साथ ही 9 सदस्यों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। उत्कृष्ट स्कूल देवास ने चौथा उ.मा.वि. कमलापुर ने पांचवा और कन्या उ.मा.वि. सिरोलिया ने छठा स्थान प्राप्त किया जिन्हें सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। प्रथम तीन विजेता दलों को पर्यटन विभाग के गिफ्ट कूपन जिसमें किसी पर्यटन स्थल पर दो रात्रि और 3 दिन निशुल्क रुकने की व्यवस्था है प्रदान किए गए। अंतिम तीन उपविजेता टीमों को एक रात्रि व 2 दिन निशुल्क ठहरने के गिफ्ट कूपन प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सहायक संचालक शिक्षा अजय सोलंकी, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी,चंद्रावती जाधव, कोषालय अधिकारी सुश्री नेहा कलचुरी में विजेताओं को पुरस्कृत किया। तकनीकी सहयोग भावेश कानूनंगो का था। व्यवस्था प्रभारी संतोष वर्मा थे। स्कोरर संतोष स्वर्णकार थे। पर्यटन विभाग प्रतिनिधि श्याम तिवारी ने नियमों की जानकारी दी। जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजक सुश्री स्मिता रावल थी। क्विज मास्टर की भूमिका प्रसून पंड्या की थी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...