राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2022 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय में सम्पन्न
देवास:स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में संपन्न हुई प्रतियोगिता में राष्ट्रीय संगोष्ठी 2022 का विषय ''सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान की चुनौतियां एवं संभावनाएं'' पर विकास स्तर से चयनित विद्यार्थियों के द्वारा भाग लिया गया ।
प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर अंशिका खरे एवं द्वितीय स्थान पर हर्ष शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय देवास का चयनित हुए। निर्णायक की भूमिका में श्रीमती सरिता पाटीदार एवं सुश्री रफत कुरेशी थे। प्रतियोगिता का संचालन संतोष वर्मा द्वारा किया गया एवम सहयोगी संतोष स्वर्णकार थे । जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी अगले स्तर पर शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय देवास में अपना प्रस्तुतीकरण पावर पॉइंट के माध्यम से करेंगे। वहां से चयनित होने पर राज्य स्तर पर अपना प्रस्तुतिकरण देंगे।
उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता में चयनित होने पर शिक्षक पवन पटेल, नीरज कानूनगो, राम कुशवाह ,लोकेश कुमावत , एवम भावेश कानूनगो ने हर्ष व्यक्त किया। उपर्युक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य श्री अशोक गुप्ता ने दी।
0 Comments