Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

66 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह 19 , अक्टूबर को

66 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह 19 , अक्टूबर को
देवास। 19 से 22 अक्टूबर 2022 तक होने वाली 66 वी राज्य स्तरीय शालेय लॉन टेनिस 14,17 एवं 19 वर्ष से कम बालक/बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का उदघाटन आज 19 अक्टूबर 2022 को सायं 05 बजे पायोनियर पब्लिक स्कूल, मुखर्जी नगर में महेन्द्र सिंह सोलंकी सांसद देवास -शाजापुर, श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास, गीता दुर्गेश अग्रवाल महापौर,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं राजेश यादव पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री के सम्मानीय आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
    आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर देवास चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार प्रतियोगिता सुचारू रूप से सम्पन्न हो इस हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ संभागों के लगभग 350 खिलाड़ी एवं ऑफिशियल्स भाग ले रहे हैं। जिनकी आवास व्यवस्था शहर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में की गई है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के संयोजक विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...