अजाक्स कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
देवास। म प्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ जिला देवास की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सीमा चौहान को मनोनीत होने पर तहसील अध्यक्ष देवास देवकरण सोलंकी एव सरपंच प्रतिनिधि हैदरपुर सुभाष मालवीय के नेतृत्व में तुकोजीराव पवार स्टेडियम पर स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सहज सरकार, महेश राजोरिया, शांतिलाल बड़ोदिया, जगदीश मालवीय, महेंद्र सिंह परमार, शिव प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह परमार, हेमराज गोखले, महेश झरोखा, हीरालाल चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।
0 Comments