Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आज वह लोग नेहरू पर ऊगली उठा रहे हैं जिनके दामन पर दाग है। शहर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती

आज वह लोग नेहरू पर ऊगली उठा रहे हैं जिनके दामन पर दाग है। शहर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती 

देवास :  महात्मा गांधी और देश के लोगों के साथ जिन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लिया जेल की सजा काटी ऐसे देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जिन्होंने आधुनिक भारत की नीव रखी उन पंडित जवाहरलाल नेहरू पर और उनके कामों पर आज आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद वह लोग पंडित नेहरू पर उंगली उठा रहे हैं जिनके दामन पर दाग है । जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू ऐसे सर्वमान्य नेता रहे हैं जिन्होंने आजादी के बाद देश को विकास के रास्ते विश्व में एक नई पहचान दिलाई ।  पूरा राष्ट्र पंडित नेहरू का हमेशा ऋणी रहेगा जिन्होंने सभी जाति और संप्रदाय को एक माला में पिरो कर देश को एक नई उचाई दी । आज के दिन हम संकल्प लें कि पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। उक्त विचार शहर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जवाहर चौक पर स्थित विक्रम कला सभा भवन प्रांगण में लगी पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन पूर्व महापौर रेखा वर्मा भगवान सिंह चावड़ा  अनिल गोस्वामी सहित अनेक वक्ताओं ने व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार निलेश वर्मा ने माना इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री विक्रम पटेल डॉक्टर मुन्ना सरकार सत्यनारायण सोनी इम्तियाज शेख़ भल्लू  मनोज हेतावल चंद्रपाल सिंह सोलंकी राजेश गुप्ता  गोलू हाजी संतोष बेस निर्मल डोडिया रविंद्र सोनी इरफान कुरैशी कैप्टन सदाकत अली छोटू सिंह गुर्जर जयप्रकाश मालवीय विजय चोहान मीनू दरबार मुकेश झारेवाला सुनील शुक्ला गुल्लू मंघानी मिर्जा कदीर बेग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...