अंर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रागिनी को विक्रम अवार्ड
देवास। देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि रागिनी चौहान को मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल अवार्ड के रूप में विक्रम अवार्ड प्राप्त किए जाने पर देवास शहर गौरान्वित हुआ है। रागिनी पिछले 25 वर्षों से सॉफ्टबॉल खेल का प्रशिक्षण प्रशिक्षक अनिल श्रीवास्तव एवं राजीव श्रीवास्तव के द्वारा लेती आई है और उन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश एवं देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 16 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। उनके द्वारा लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाता रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर संस्था की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्लब अध्यक्ष मनोज राजानी, उपाध्यक्ष सुषमा अरोरा, भरत वर्मा, अरुण कुशवंशी, नागेंद्र राजपूत, संतोष मोदी, नौशाद भाई, वर्गिस सर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर देविका चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। मनोज राजानी ने कहा कि प्रगति एथलेटिक क्लब एवं देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन को पहले भी दो एकलव्य अवार्ड मिल चुके हैं या यूं कहा जाए कि देवास को अवार्ड देने वाली यह पहली संस्था है। राजानी ने प्रशिक्षकों के साथ रागिनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब के और भी बच्चे आप से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे का जुनून रखें
0 Comments