Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 16 स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 16 स्वर्ण पदक
देवास। 
13 से 16 जनवरी को नांदेड़ महाराष्ट्र में आयोजित दसवीं पेंचक सिलाट जूनियर प्रतियोगिता जो डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स श्री गोविंद सिंह जी स्टेडियम नांदेड़ महाराष्ट्र में संपन्न हुई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया की इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 53 खिलाड़ी अपने अपने वर्ग समूह में भाग लेकर 1 स्वर्ण,9 रजत और 12 कांस्य पदक जीते।
टीम के मुख्य  कोच रोहित श्रीवास देवास के साथ कोच प्रांजल बुडानिया देवास व अनुश्री कुशवाहा जबलपुर के सानिध्य में 16 स्वर्ण,8 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मध्यप्रदेश टीम के विजेता खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी टेंडिग (फाइट) में स्नेहा बेस देवास, वैष्णवी मालवीया भोपाल, हिमांशी जाट, पूर्वांशी विरहे इंदौर, रजत पदक विजेता खिलाड़ी मानविक गोलपुरी इंदौर,अरिंजय जैन, वैष्णवी झाला,हर्षित पटेरिया देवास,अंशिता चौहान खंडवा, सुशांत चावरिया भोपाल, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी जागृति योगी,रौनक चौहान, भूमिका थेवर, भुविद् थेवर, नकुल जादौन, यश चौहान, यार्णिका वर्मा देवास, अरिबरी पुरोहित, शिवेश पवार इंदौर, अभय कपूर भोपाल, इस्माइल हुसैन उज्जैन ने अपने अपने वजन समूह में पदक जीते।
सेनी इवेंट टुंगल में अंशु पटेल ने स्वर्ण पदक, सोलो इवेंट्स में हर्षिल पटेरिया देवास, हिमांशी जाट, कुशल जाट ने स्वर्ण, नकुल जादौन ने रजत और दक्ष पाठक ने कांस्य पदक, गांड़ा इवेंट्स में वैष्णवी सूर्यवंशी,वैष्णवी झाला,अंशु पटेल,आयुष पटेल ने रजत पदक, रेगू इवेंट्स में जैनब खान, महिमा पटेल, रौनक चौहान,जीत वधेर,अंशु पटेल, आयुष पटेल ने स्वर्ण पदक जीते।
बालिका- आरोही श्रीवास, (देवास), अश्विनी चौहान (खंडवा),स्वेता कुमारी, दीप्ति राणा (भोपाल कॉर्पोरेशन), रूपल सिंह,तिथि अग्रवाल,प्रीति राजपूत(भोपाल),आरना पुरोहित, अंजली वानखेड़े (इंदौर),जागृति कुशवाहा (जबलपुर)
बालक वर्ग- विराज श्रीवास, क्रिश अन्नामलाई, आर.आर्य सिवा स्वामी, अमर प्रताप सिंह कुशवाहा, जोरेज़ अली,धैर्य पांडे,मनीष विश्वकर्मा, (देवास) अनय कपूर,हर्ष कुशवाहा,सार्थक शाहा,आदित्य कश्यप भोपाल,भूपेंद्र हिवे (मंदसौर), संकल्प कुशवाहा (सीहोर), ईशान सराफ (जबलपुर) है।
      खिलाडियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर गायत्री राजे पवार देवास विधायक,महाराज विक्रम सिंह पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सभापति रवि जैन, नेता प्रतिपक्ष मनीष सेन, पार्षद राम दयाल यादव, जिला खेल एवम युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, संस्था अध्यक्ष अबरार अहमद शेख,संदीप जाधव, सभी पदाधिकारी कोच रेफरी और पालकगण ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...