पुलिस पेंशनर्स संघ की कार्यकारिणी का गठन
देवास। पुलिस पेंशनर्स संघ मध्यप्रदेश की गतिविधियों के संचालन के लिए एम.पी.सिंह परिहार प्रदेश अध्यक्ष पुलिस पेंशनर्स संघ मंदसौर द्वारा 9 अप्रेल को जिला देवास में पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित की गई जिसमें महिपालसिंह राजावत को पुलिस पेंशनर्स संघ देवास का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा एस.आई.एम , जिला संरक्षक सुरेश कुमार गगरानी निरीक्षक, जिला संरक्षक एवं सलाहकार श्रीराम वर्मा उपनिरीक्षक, जिला सचिव लोकेन्द्र व्यास उपनिरीक्षक, जिला सहसचिव बाबू खा पठान सह उपनिरीक्षक, कोषाध्यक्ष जगदीश पटेल उपनिरीक्षक, जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र शर्मा प्रधान आरक्षक, सदस्य के रूप में रामशरण अवस्थी प्रधान आरक्षक, हरिनारायण सिसोदिया एएसआई, रमेशचंद्र वर्मा प्रधान आर., मोहनसिंह राठौर एएसआई, घनश्याम तिवारी एएसआई, लीलाधर टेलर उपनिरीक्षक(एम), मीर आशिफ अली एएसआई, परमानंद पटेल एएसआई, बंशीलाल साहू उप निरी., फूलसिंह बैस प्रधान आर. भंवरसिंह राठौर एएसआई को नियुक्त कर दायित्व का निर्धारण किया गया।
0 Comments