Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
देवास।
 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शहरी ग्रामीण डिजिटल जागरूकता अभियान द्वारा संचालित पर्सन ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा 9 अप्रैल को जागरूकता अभियान का शुभारंभ त्रिलोक नगर, इटावा स्थित एक निजी विद्यालय में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। संस्था द्वारा महिलाओं को योग्यता अनुसार नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं एलईडी बल्ब दिया गया। साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं घर बैठे कमाई करने की जानकारी दी गई। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, एलईडी बल्ब, साबुन बनाने एवं उसे सही मार्केट उपलब्ध कराने को लेकर संस्था सहयोग करेगी। उक्त कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू चौधरी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रजनीश रंजन, प्रशिक्षण प्रमुख राकेश कुमार सिंह, महाराष्ट्र प्रमुख विनोद कुमार सतपुते, प्रोजेक्ट असिस्टेंट उर्मिला बकोडिय़ा, राज्य प्रमुख दीपक ठाकुर, राज्य संरक्षक मधुर पलासिया, प्रशासक महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती गीता ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि पुष्पलता सोनगरा, शोभा नायक, वार्ड पार्षद राजेन्द्र ठाकुर एवं संतोष तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक भूतपूर्व सैनिक निलेश व्यास, भूतपूर्व सैनिक महेन्द्र दुबे, मांगीलाल शर्मा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...