छात्राओं की नवाचारी पहल
जयहिन्द सखी मंडल देवास का गठन
देवास। छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्धि करने, स्वयं के व्यक्तित्व का विकास करने, स्वयं का शैक्षणिक विकास करने जिससे वे किसी विषय में कमजोर न रहें, सामाजिक कार्यो से स्वयं कोे जोड़ने और भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वयं को संस्कारित करने के उद्देश्य से छात्राओं के एक समूह द्वारा नवाचारी पहल करते हुए जय हिन्द सखी मंडल देवास का गठन किया गया। ध्वनिमत से पारित प्रस्ताव के अनुसार प्रथम अध्यक्ष के रूप में रोशनी कुमावत का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में शीतल सावले को मनोनीत किया गया। दोनों ही योग प्रशिक्षित हैं। चित्रकार पायल जैसवाल को सचिव तथा सहसचिव के रूप में प्रीति पारस को नियुक्त किया गया। श्रुति विश्वकर्मा, संगीता पारस, तनु परमार, अंबिका परमार, तनु प्रजापत, नैना मोदी, रिया चौहान, नैना गुजराती, सरिता आंजना, जान्हवी कुशवाह और तय्यबा शेख को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। वरिष्ठ मार्गदर्शक पलक मिश्रा द्वारा गठन के उद्देश्य और प्रस्तावित कार्यक्रमों की चर्चा की गई।
0 Comments