दूषित व मिलावटी खाद्य सामग्रियों पर प्रतिबंध को लेकर कलेक्टर को भेंट किया ज्ञापन
देवास। आगामी त्योहारों के चलते दूषित मिलावटी खाद्य सामग्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर नगर जन हित सुरक्षा समिति द्वारा डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना को कलेक्टर के नाम ज्ञापन भेंट किया गया। आम नागरिकों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आगामी त्योहारों पर बाजारों में दूषित खाद्य सामग्री जैसे दूध, घी,पनीर, मावा एवं उनसे निर्मित मिठाईयां सहित अन्य खाद्य पदार्थ दूषित तेलों एवं अन्य सामग्रियों से निर्मित मिलावटी नमकीन, खाद्य पदार्थ के विक्रय का अंदेशा बना हुआ है। इसके सेवन से तरह-तरह की बीमारियों का भय बना रहता है। साथ त्योहार के कारण अधिक मांग के चलते मिलावटी धंधे का कारोबार होता है। बाहर से आयात दूषित बासी मावा भी शहर में आने की संभावना बनी रहती है। जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे मावे की भी जांच होनी चाहिए। शहर में धड़ल्ले से बिकने वाली दूषित मिलावटी खाद्य सामग्रियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बैस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गोड, तकिउद्दीन काजी, विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, अनूप दुबे, उमेश राय, सत्यनारायण यादव, सुरेश रायकवार, शाहिद मंसूरी ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से की है। यह जानकारी अनिल सिंह बैस ने दी।

0 Comments