निगम आयुक्त ने की राजस्व वसुली को लेकर समीक्षा बैठक
देवास। संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क, निगम स्वामित्व की दुकान किराये की बकाया राशि की वसुली की समीक्षा बैठक आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा राजस्व अधिकारियो, राजस्व निरीक्षको, सहायक राजस्व निरीक्षको व उनके सहायको के साथ आहूत की गई। बैठक मे बाजार बैठक वसुली को लेकर चर्चा की गई। बैठक मे संपत्तिकरदाताओ के नये खाते, पुराने खाते, त्रुटिपूर्ण खातो को सर्च कर सूची तैयार किये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने बताया कि रेवेन्यु कलेक्शन हमारा महत्पूर्ण कार्य है। हमे हमारे लक्ष्य पर फोकस करते हुए राजस्व वसुली की जाना है। राजस्व अधिकारियों का कहा कि अपने वसुलीकर्ता सहायक राजस्व निरीक्षकों को राजस्व वसुली का वार्डवार लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्यानुरूप वसुली करवायें। संपत्तिकर के नये खाते खोलने मे आम नागरिक परेशान न हों, समयावधी मे उनके खाते खोलने का कार्य सुनिश्चित करें। गत नेशनल लोक अदालत में जिन संपत्तिकर के बकायादारो द्वारा अपना बकाया कर जमा नही किया है उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश के साथ निगम स्वामित्व के जिन दुकानदारो द्वारा दुकान किराये की बकाया राशि जमा नही कराई है उनकी दुकानो पर तालाबंदी की कार्यवाही भी प्रस्तावित करने के निर्देश बैठक के दौरान आयुक्त ने दिये।

0 Comments