Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महेन्द्र स्थापक काव्य सौरभ उपाधि से सम्मानित

महेन्द्र स्थापक काव्य सौरभ उपाधि से सम्मानित
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महा संघ देवास एवं सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था ( रजिस्टर्ड) देवास के जिला उपाध्यक्ष पं महेन्द्र स्थापक को श्री श्री साहित्य सभा इंदौर द्वारा काव्य सौरभ की उपाधि से विभूषित किया गया। 18 दिसम्बर 23 को श्रीश्री साहित्य सभा द्वारा डॉ.लीला (मोरे) धुलधोये द्वारा रचित पुस्तक स्वर्णिम आविष्कार एवं डा. किरण पांचाल द्वारा रचित पुस्तक जिगर का टुकडा़ के विमोचन कार्यक्रम में महेन्द्र स्थापक को काव्य सौरभ उपाधि का प्रमाण पत्र संस्था के संस्थापक चकोर चतुर्वेदी ,संतोष त्रिपाठी, कृष्णा जोशी द्वारा  प्रदान किया गया। देवास के दो अन्य कवि अजीम देवासी, डॉ. शरीफ जमाल का भी सम्मान कर उन्हें उपाधि प्रदान कर प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर देवास से अशोक चौबे, एवं इन्दौर देवास सहारनपुर महू से भी कवि एवं अतिथि गण उपस्थित हुए। स्नेह भोज के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।                                    

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...