पं. नरेन्द्र बरूआ सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था देवास के ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त
देवास। सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था (रजिस्टर्ड) देवास की कार्यकारिणी द्वारा सर्व सहमति से निर्णय लेकर नरेन्द्र बरूआ को सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था (रजिस्टर्ड) जिला देवास का ग्रामीण क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री बरूआ को जिलाध्यक्ष अरविंद तिवारी एवं संरक्षक राधेश्याम शर्मा द्वारा उपाध्यक्ष बिशन शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक चौबे, की उपस्थिति में नियुक्त पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर संरक्षक वीरेन्द्र बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र स्थापक, राघवेन्द्र बिरथरे, राजन मिश्रा, जिला संयोजक देवकीनंदन समाधिया, अविनाश तिवारी, लक्ष्मीकांत बिरथरे, मिथलेश बिरथरे, कोषाध्यक्ष लोकेश जोशी द्वारा श्री बरूआ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
0 Comments