संपूर्ण रामायण की बनाई पेंटिंग
450 पेंटिंग बनाई
देवास। अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में संपूर्ण वातावरण राम मय हो गया है। इसी संदर्भ में से सयाजी द्वार पर निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने संपूर्ण रामचरितमानस की पेंटिंग बनाई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच एल खुशाल ने बताया कि सयाजी द्वार पर नगर के प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने रामचरितमानस के बालकांड से लेकर उत्तर काण्ड तक संपूर्ण रामायण को 450 पेंटिंग के माध्यम से प्रकट किया। पेंटिंग में बच्चों ने रामायण के सभी पात्रों को बहुत ही हृदय से प्रस्तुत किया। श्री खुशाल ने बताया कि राम हमारे भारतीय संस्कृति के आराध्य हैं और इसी भावना को प्रकट करने के लिए यह अनूठा आयोजन किया गया इस आयोजन को देखने के लिए नगर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल के विद्यार्थी एवम शिक्षक दोपहर तीन से साढे 5 तक वहां पर आए और सभी ने इस रामायण वातावरण को अपने हृदय में संजोया। प्रदर्शनी को सभी नागरिकों और बच्चों ने सराहा और मनोहरी पेंटिंग की प्रशंसा की। इस अवसर पर एडी डी पी सी ओ पी दुबे, बी आर सी किशोर वर्मा,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री सुधीर सोमानी, नूतन हायर सेकेंडरी प्राचार्य श्री विष्णु वर्मा एवं श्री अशोक साहू ,प्रधान अध्यापक महेश सोनी श्री एस ऐन नामदेव, पंकज वर्मा ,मनोज बजाज,आदिल पठान आदि शिक्षक उपस्थित थे।
0 Comments