जिला शिक्षा केंद्र देवास के ए पी सी अकादमिक विकास महाजन हुए सम्मानित।
देवास: जिला शिक्षा केंद्र देवास में पदस्थ विकास महाजन को सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया है। महाजन को यह सम्मान जिले में कक्षा 1 से 8 के लिए आयोजित शैक्षणिक गतिविधिया जिसमें प्रमुख रूप से ओलम्पियाड प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के पंजीयन के साथ प्रत्येक स्तर जैसे शाला स्तर,जनशिक्षा केंद्र स्तर,जिला स्तर तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के पंजीयन उनकी उपस्थिति, परीक्षा पूर्व तैयारी, ओ एम आर शिट की जानकारी, डाइट के सहयोग से सामग्री निर्माण के साथ सभी से समन्वय स्थापित कर समय सीमा में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों को जाग्रत कर प्रतियोगिता की और सबका ध्यान आकर्षित किया गया। परिणाम स्वरूप देवास जिले के 4 विद्यार्थी राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलम्पियाड प्रतियोगिता में चयनित हुए।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजु एस,अपर संचालक उमा माहेश्वरी, सीहोर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर तिवारीजी,संयुक्त कलेक्टर अर्पित गुप्ता तथा राज्य शिक्षा केंद्र के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ज्ञात रहे की श्री महाजन को 2020 में शिक्षा के क्षेत्र में किये गए अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
श्रीं महाजन की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एच एल खुशाल, जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार जैन, डाइट प्राचार्य डॉ राजेंद्र सक्सेना के साथ स्टाफ सदस्य सभी ए पी सी साथी विनीता सोलंकी,मुकेश निगम, सुजीत पवार, रेणु गुप्ता, निपुण प्रोफेशनल शेफाली जोशी तथा जिला प्रोग्रामर शीतल मालवीय ने हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित की है।
0 Comments