सेवा बस्तियों में सामाजिक सर्वेक्षण का हुआ शुभारम्भ
देवास। सेवा भारती द्वारा जिले की सेवा बस्तियों में सामाजिक सर्वेक्षण का शुभारंभ गुरुवार से किया गया। सेवा भारती द्वारा एक्रोपोलिस कॉलेज के विद्यार्थियों के सहयोग से शिव शक्ति ग्राउण्ड एवं शिवाजी नगर में सामाजिक सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में सेवा बस्तियों में घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेज की जानकारी जुटाई जा रही है। सेवा भारती जिला सेवा प्रमुख डॉ. आश्विन दुबे एवं स्वालंबन प्रमुख राहुल जायसवाल द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हमें किन-किन दस्तावेजों की जानकारी लेना और सर्वेक्षण करना है। यह सर्वेक्षण कार्यक्रम सतत रूप से चलेगा। उक्त जानकारी जिला संयोजक विशाल यादव ने दी।
0 Comments