द हिमालय एकेडमी में एलआयसी स्टूडेंट ऑफ द ईयर कार्यक्रम सम्पन्न
देवास। द हिमालय एकेडमी में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा देवास द्वारा आयोजित एलआयसी स्टूडेंट ऑफ द ईयर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। एलआयसी देवास द्वारा प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का चयन कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है। लगातार तीसरे वर्ष भी द हिमालय एकेडमी देवास को गत सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए चयन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णकुमार चौरसिया,शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम,भावेश शर्मा सहायक शाखा प्रबंधक,भारतीय जीवन बीमा निगम एवं जितेन्द्र जायसवाल, मुख्य अभिकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के 10 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी वेदिका अरविन्द बरूआ,पार्थ राजकपूर चौधरी, विजय यादव, भूमिका संजीव वर्मा, स्नेहा निलेश कुम्भकार,श्रृद्धा संजय यादव, अक्षिता राकेश चौहान, पीनल मनोज पटेल, हिना रशीद मंसूरी, प्रज्ञा चन्द्रशेखर पटेल, निशिका दामोदर तिवारी एवं शिवानी कमलसिंह चौहान को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कृष्णकुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन बीमा के महत्व के बारे में बताया एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments