Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वार्ड क्र 02 में चल रहे विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण

वार्ड क्र 02 में चल रहे विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण
देवास/ वार्ड 02 न्यू देवास कॉलोनी में चल रहे विकास कार्य के अन्तर्गत वार्ड क्र 02 में करोड़ों रूपये की लागत से विकास कार्य किये जा रहे हैं। जिन स्थानों पर सड़के खराब हो गयी थीं उन कॉलोनियों में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य चल रहा है। चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल व विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते के साथ किया। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि श्री सांगते ने विस्तृत जानकारी विधायक देते हुए बताया कि पृथक पृथक राशि से पृथक पृथक सीसी रोड़ वार्ड की विभिन्न  कॉलोनियों में राशि रू.35 लाख से बन रही है वहीं कायाकल्प योजना अन्तर्गत 80 लाख की लागत से तुलजाविहार कॉलोनी से न्यू देवास कॉलोनी को जोड़ने वाला रोड़ भी स्वीकृत है। शीघ्र ही उसका भी कार्य प्रारंभ होना है। उल्लेखनीय है कि वार्ड क्र. 02 में विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितिय चरण का भी शुभारंभ विधायक ने किया। जिसमें वार्ड के नागरिकों एवं वार्ड पार्षद की मांग पर अन्य और स्थानों पर छूटी गई गलियों में सड़क निर्माण के लिये विधायक निधि से राशि रू. 30 लाख की सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की तथा देवास के सभी वार्डों को विकसित करते हुए आदर्श वार्ड बनाने के लिये हर संभव  विकास कार्य करने हेतु हम संकल्पित हैं। विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...