भारत संकल्प यात्रा 6 से 11 फरवरी तक 45 ही वार्डो मे निकाली जावेगी... महापौर
देवास। शासन निर्देशानुसार विकसीत भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण 5 फरवरी से 25 फरवरी तक मनाये जाने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रो मे 6 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक मनाये जाने के पालन मे नगर निगम देवास द्वारा 45 ही वार्डो मे केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से नागरिको को अवगत कराने हेतु निकाली जावेगी। आयुक्त रजनीश कसेरा ने निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो की ड्युटी लगाई जाकर भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमो हेतु निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, इंदुप्रभा भारती को यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त कर निगम कर्मचारियों को प्रथक प्रथक जिम्मेदारी सौंपी। जिसमे केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियो को मिले इस हेतु शासन निर्देशानुसार भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण मे जनजागरूकता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व मे 45 ही वार्डो मे यात्रा निकाली जावेगी। इस हेतु महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आयुक्त से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
0 Comments