स्व. माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
देवास। कैलाशवासी महाराज स्व माधवराव सिंधिया की जन्म जंयती 10 मार्च रविवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय माधव मंगल गार्डन इटावा देवास में भाजपा जिलामंत्री हरीश देवलिया की अगुवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, अशोक झिनीवाल, छगन देवलिया, पार्षद राजेन्द्र ठाकुर, राहुल दायमा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महेंद्र चंदेल, पंकज देवलिया, भोला मीणा, डॉ साहब राकेश ठक्कर, डॉक्टर देवेंद्र नवगोत्री, राजेश बारोड, सुरज सोलंकी, घनश्याम कटारिया, संजय राके, राजेन्द्र राजपूत, सुरेश नटेलिया, संजय राजोरिया, महेश विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, हितेश देवलिया, प्रशांत, हर्ष देवलिया, रामप्रसाद राठौड़, धन सिंह बामनिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्व माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती मनाई गई एवं उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। आभार पंकज देवलिया एवं मनोहर कुंभकार ने माना।
0 Comments