सीनियर मंडल महिला मोर्चा ने मनाया फाग उत्सव
देवास। सीनियर मंडल महिला मोर्चे की अध्यक्ष नीतू जाधव द्वारा अष्टविनायक कॉलोनी में फॉग उत्सव का रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार राजमाता उपस्थित रही।श्रीमंत गायत्री राजे पवार राजमाता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमेशा समाज मे होते रहने चाहिए इससे हमारे सनातन धर्म हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और बच्चो को भी हमारे त्यौहार के बारे में जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा गणेश वंदना तनिष्का घोड़ावत, साक्षी तुलपुले भरतनाट्यम तनिष्का निखारे, राधा कृष्ण के रूप में भाविका जोशी, अनन्या गिर्डे ने शानदार होली खेलते हुए नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा होली के गीत गाये एवं सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फूलों के साथ जमकर होली खेली । कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता नाटले, मीना शिंदे ,अंजली श्रीवास्तव, प्रियंका निखारे, माधुरी , रेखा कटारिया ,नंदा देशमुख, प्रिया नाटले, सोनल यादव, ज्योति देशमुख, रीता ,हेमलता चौहान, आदि महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन मोना गुप्ता ने किया तथा आभार गीता नाटले ने माना।
0 Comments