न्यू ज्वाईनिंग अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
देवास। भारतीय जनता पार्टी के न्यू ज्वाईनिंग अभियान के तहत संस्था नर नारायण के संस्थापक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी समाज सेवी युवा नेता जितेंद्र वर्मा (राकेश) एवं उनकी संस्था के सदस्य भाजपा संगठन में ज्वाइन किया। इस ज्वानिंग अभियान के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार, लोकप्रिय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, न्यु ज्वाइनिंग प्रभारी रायसिंह सेधव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटरिया, महामंत्री मनीष सोलंकी, लोकसभा संयोजक बहादुर मुकाती एवं अन्य भाजपा नेताओं की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर संस्था के सदस्य जयदीप राठौड़ (जीतू), प्रियेश कदम, अंकित राठौर, जगदीश यादव, अभिषेक वर्मा, अभिषेक चौहान, राजकुमार सोलंकी, राहुल बैरागी, नीरज सरगरा आदि अन्य संस्था सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली।
0 Comments