Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देश में जो स्थिति निर्मित हो रही है उससे लगता है हमें एक और आजादी की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा...राजानी शहर कांग्रेस ने मनाई भगत सिंह ,सुखदेव, राजगुरु की पुण्यतिथि

देश में जो स्थिति निर्मित हो रही है उससे लगता है हमें एक और आजादी की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा...राजानी              
शहर कांग्रेस ने मनाई भगत सिंह ,सुखदेव, राजगुरु की पुण्यतिथि
 देवास : अंग्रेजी हुकूमत के दौरान अंग्रेजों ने देश के सारे इंस्टीट्यूशन अपने अधीन कर लिए थे उनके अनुसार वे काम करते थे क्रांतिकारियों के साथ व देश के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार होता था। इसके विरोध में युवा क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु जैसे अनेक युवाओं ने अपनी आवाज उठाई उनकी आवाज को दबाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें फांसी की सजा दे दी। वही देश के हजारों नागरिकों को जैल में कैद कर दिया गया। वही स्थिति आज निर्मित हो रही है सारे इंस्टीट्यूशन आज की सरकार के अधीन है वह सब सरकार के अधीन काम कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलाता रहा तो हमें इन युवा क्रांतिकारीयो से प्रेरणा लेकर एक और आजादी की लड़ाई लड़ना पड़ेगी। उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने गजरा गियर चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहे । इसी के साथ कहा कि उस समय देश खतरे में था आज प्रजातंत्र खतरे में हैं हमे सजग रहना पड़ेगा। सर्वप्रथम कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने युवा क्रांतिकारीयो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन समर्पित किया साथ ही 2 मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।     कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार सुनील सोलंकी ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नजर शेख राहुल पवार संजय कहार प्रदीप बनाफर डा मुन्ना सरकार उमेश कहार राजेश गोदिया मुकेश झारेवाला शुभम सोलंकी विष्णु अग्रवाल जयप्रकाश मालवीय संजय रैकवार देवेंद्र बाबा महेंद्र सिंह ठाकुर मनोहर कुंभकार सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...