Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बीएनपी सुपरवाइजर श्री दुबे के सेवानिवृत होने पर दी भावभीनी बिदाई

बीएनपी सुपरवाइजर श्री दुबे के सेवानिवृत होने पर दी भावभीनी बिदाई
देवास। बैंक नोट मुद्रणालय में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ चंद्रशेखर दुबे के सेवानिवृत होने पर रविवार को बीएनपी श्रम कल्याण केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक एस महापात्रा जेजेएम प्रशांत महाजन, बीएनपी सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, मधुसूदन शर्मा, रूपराम मिश्रा, कैलाश परमार, लालचंद चौहान, जय प्रकाश सोनी, अभिषेक अवस्थी, गंगेश्वर जोशी,प्रदीप लाठी, पदाधिकारियों, कर्मचारी ने चंद्रशेखर दुबे शकुंतला दुबे का सपत्नीक शाल, श्रीफल, पगड़ी पहनकर पुष्प मालाओं से आत्मीय अभिनंदन कर बिदाई दी गई। चंद्रशेखर दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्था का जो सहयोग मिला है उसको मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। आज जो मेरा मान सम्मान हो रहा है। वह मेरा ही नहीं आप सभी का मान सम्मान है। उपस्थित सभी ने श्री दुबे के उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बैंक नोट प्रेस के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक व धार्मिक संस्था पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार मधुसूदन शर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...