चिकित्सकों ने मनाया होली मिलन समारोह
देवास। एसोसिएशन ऑफ देवास मेडिकल प्रेक्टिशनर के सभी सदस्यों ने सपरिवार होली मिलन समारोेह का आयोजन बेस्ट नर्सरी पर किया। सर्वप्रथम होलिका पूजन कर होलिका दहन किया गया उसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को गु लाल लगाते हुए होलिका दहन किया। जगह-जगह विभिन्न सेल्फी प्वाइंट बनाये गये थे उसके बाद रंग गुलाल भी खूब चला। मीडिया प्रभारी डॉ. आर.एस. दुबे ने बताया कि इस अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतिथि कवि गणों का स्वागत संस्था अध्यक्ष डॉ. स्मिता दुबे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.सी. कोठारी, डॉ. योगेश वालिम्बे, डॉ. आर.सी.शर्मा, डॉ. आर.एल.वर्मा, डॉ. आर.एस.दुबे ने किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत ऋतुराज गुर्जर पोलाई कला ने हास्य कविताओं से की। मनावर के कवि राम शर्मा परिंदा ने खूब ठहाके लगवाएं। हास्य कवि पंकज जोशी ने अपनी हास्यकविताओ से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। रतलाम के अब्दुल सलाम खोकर ने अपनी अनूठी हजल और हास्य रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को खूब हंसाया। संस्कारधानी जबलपुर से पधारी कवयित्री सुनीता पटेल ने कार्यक्रम का हास्य मय अंदाज में अनूठे अंदाज में मंच संचालन किया। देर रात तक सभी ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। उक्त आयोजन में सचिव डॉ. सीमा कोठारी, डॉ. आर.एल.वर्मा, डॉ. इन्दरदीप अरोरा, डॉ. सुलभा रानी, डॉ. मुग्धा कुलकर्णी, डॉ. नमिता ठाकुर, डॉ. राहुल राठौर, डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक सोनी, डॉ. वरूण आनंद, डॉ. अनूपसिंह का विशेष सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. अरूण दुबे, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. नीरज खरे, डॉ. संध्या खरे, डॉ. प्रसन्ना कुलकर्णी, डॉ. नितिन मुंगी, डॉ. भारती मुंगी, डॉ. संतोष पंचोेली, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुनील तिवारी, डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ. संतोष पंचोली, डॉ. पूनम भाटिया, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. नितिन डोर, डॉ. एस.के.शुक्ला, डॉॅ. सुनील शर्मा आदि गणमान्य चिकित्सक सपरिवार उपस्थित थे। अतिथियों व उपस्थित चिकित्सकों व परिवार का शब्दों से स्वागत संस्था अध्यक्ष डॉ. स्मिता दुबे ने किया तथा आभार सचिव डॉ. सीमा कोठारी ने माना। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ।

0 Comments