संतोष वर्मा मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के जिलाध्यक्ष बने
देवास। मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पांडे संविधान में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए संतोष वर्मा स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग जिला देवास को मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच देवास जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। श्री वर्मा देवास जिले के समस्त विभागों के स्थाई कर्मियों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अंशकालीन कर्मचारी की समस्याओं एवं मांगों के लिए समय-समय पर पहल करेंगे। श्री वर्मा शीघ्र ही जिले में संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। मप्र कर्मचारी मंच जिलाध्यक्ष बनने पर मप्र गुजराती सेन समाज युवा संगठन प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा, माखनलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल परमार, पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा, पार्षद रूपेश वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, पंकज वर्मा जेतपुरा, संतोष वर्मा भाजपा, विशाल भाटिया, रोहित वर्मा, दीपक वर्मा, मुकेश वर्मा सहित संगठन पदाधिकारी, समाजजनों एवं इष्टमित्रों ने बधाई दी।
0 Comments