देवास। यंग मेलोडियस ग्रुप एवं भाग्योदय एक्टिव क्रेटीवटी के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगीत निशा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना से प्रोगाम की शुरुआत हुई। संस्था के आयोजक डॉ. मनीषा बापना, मुश्ताक शाह वारसी, नज़र शेख़ मामू, धीरज वाघमारे की और से महिला कलाकारों का सम्मान किया। संस्था के संचालक मुश्ताक शाह वारसी, और धर्मेन्द्र रेनीवाल अध्यक्ष द्वारा सर्टिफिकेट दिए गए देवास इन्दौर उज्जैन रतलाम से महिला कलाकारों द्वारा गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।
प्रोगाम के अतिथि सुनील बामनिया उज्जैन आर. सी. मोटवानी, पी.एन. तिवारी, अजय चौहान सर अशोक पोरवाल थे। सभी अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया। इन्दौर और बड़वानी से पधारी जया सेठ्ठी, शौकत अली द्वारा बहुत ही सुंदर संचालन किया गया। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दी। मनीषा बापना और मुश्ताक शाह ने सभी संगीत प्रेमियों का धन्यवाद दिया आभार संस्था के संरक्षक, नजर शेख़ मामू ने किया।
0 Comments