देवास। देश में क्रांति लाने वाले वीर शहीद भगत सिंह जी, सुखदेव जी व राजगुरु जी के शहीदी दिवस पर गजरा गियर्स चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राजपूत, पार्षद शीतल गेहलोत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल गोस्वामी, सत्यनारायण संघवी, विधान अग्रवाल, अभिराज चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments