बीएनपी देवास द्वारा बागली विकासखण्ड के स्कूलों के लिए 29  स्मार्ट टीवी, 18  एलईडी यूनिट, 60 लाइब्रेरी रैक तथा 30 पीवीसी कारपेट दिए गए
        देवास 07 अप्रैल 2024/  जिले की स्कूलों को स्मार्ट स्कूल  बनाने के लिए जन सहयोग से स्मार्ट टीवी प्राप्त की जा रही है। अभियान के माध्यम से बागली विकासखण्ड के दूरस्थ एवं आदिवासी बेल्ट के विद्यालयों में स्मार्ट टीवी पहुंची है।  बीएनपी देवास द्वारा दूसरे चरण में जनपद शिक्षा केंद्र बागली को 29 सैनसुई स्मार्ट टीवी, 18 एलईडी यूनिट, 60 लाइब्रेरी रैक, स्मार्ट कक्षा के लिए 30 पीवीसी कारपेट दिए गए।