कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित
जिले में आदर्श मतदान केन्‍द्रों का चयन कर लें, मतदान केन्‍द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं की व्‍यवस्‍था करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता
देवास जिले में ग्रीष्‍म ऋतु में पानी वितरण के लिए प्राइवेट बोरिंग का अधिग्रहण करें

निर्माणाधीन नल जल योजनाओं और सीएम राइज स्‍कूलों को समय-सीमा में पूर्ण करें
    देवास : कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री प्रवीण प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

     बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले में स्‍वीप गतिविधियों के माध्‍यम से नागरिकों को जागरूक करें। अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि चेक पोस्‍टों पर लगातार कार्यवाही जारी रखें। एसएसटी/एफएसटी टीम लगातार कार्यवाहियां करें। चेक पोस्‍टों पर लाइट/पानी की व्‍यवस्‍था करें। एसडीएम समय-समय पर स्‍ट्रांग रूम और चेक पोस्‍टों पर स्‍वयं जाये।
     कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में आदर्श मतदान केन्‍द्रों का चयन कर लें। मतदान केन्‍द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं की व्‍यवस्‍था करें। चयनित मतदान केन्‍द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्यवाही करें। सीईओ जनपद सप्‍ताह में दो बार मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं से 12डी फार्म भरवाने की तैयारी कर लें। लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों को ट्रेनिंग दें और ट्रेनिंग के समय एसडीएम भी उपस्थित रहें। निर्वाचन कार्य में जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे बिना अनु‍मति के अवकाश पर नहीं जाये। बिना मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्‍त नहीं की जायेगी।  
     कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित हों, इसका ध्यान रखें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करें। मतदान केन्‍द्रों पर सभी आवश्‍यक मूलभूत सुविधाओं की व्‍यवस्‍था करें।
     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में उपार्जन केन्‍द्रों पर सभी आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध करायें। उपार्जन केन्‍द्रों पर किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि निर्माणाधीन नल जल योजनाओं और सीएम राईज स्‍कूलों को समय-सीमा में पूर्ण करें। जिले में जो भी निर्माण कार्य चल रहे है उन्‍हें समय-सीमा में पूर्ण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ग्रीष्‍म ऋतु को ध्‍यान में रखते हुए प्राइवेट बोरिंग का भी पानी वितरण के लिए अधिग्रहण कर लें। प्राईवेट पानी के टेंकरों से पानी की सप्‍लाई पर रोक लगाये। ग्रीष्‍म ऋतु में मजरे-टोलों में पानी की व्‍यवस्‍था का विशेष ध्‍यान रखें और आवश्‍यक होतो बोरिंग भी करायें। एसडीएम की अनुमति के बिना जिले में नये बोरिंग नहीं होंगे। सभी एसडीएम ग्रामीण क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें। प्रतिदिन मॉनिटरिंग के लिए जनपदस्‍तर पर कंट्रोल रूम बनाये।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने वन विभाग को निर्देश दिये कि अन्‍य पौधों के साथ फलदार पौधो का रोपण की कार्ययोजना बनाये। भूमि अधिकरण कर एनएच को कब्‍जा दिलाकर कार्य शुरू करायें। जिले में बोरी बंधान का कार्य करें। कोटपा अधिनियम के तहत जिले में लगातार कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।