कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कंट्रोल रूम में नियुक्‍त कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित
          देवास 18 अप्रैल 2024/ कलेक्‍टर कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम में नियुक्‍त कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कंट्रोल रूम कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, लोक सेवा प्रबंधक श्री सौरभ जैन सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
     बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में खुले बोरवेल को बंद करने और बिना मुंडेर के कुओं की मुंडेर बनवाने के लिए कंट्रोल रूम से नियमित रूप से ग्राम के सरपंच, पटवारी, सचिव और आरआई को फोन करें। पीएचई विभाग को निर्देश दिये कि जिले में बंद पडे बोरिंग रिचार्ज करने के लिए कार्यवाही करें।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने स्‍वास्‍थ्‍य और महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये कि जिले में हाई रिस्‍क गर्भवती महिलाओं से प्रतिमाह फोन पर सम्‍पर्क करें और प्रति माह सीएचओ और बीएमओ से रिपोर्ट लें। एनआरसी और सेम बच्‍चों को गोद लेने के लिए सरपंच के माध्‍यम से नागरिकों को प्रेरित करें।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पीएचई विभाग को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन नल जल योजनाओं में जहां भी सड़क खुदी है, वहां मरम्‍मत का कार्य करें। कार्य पूर्ण होने पर समिति को हेण्‍ड ऑवर करें और जल कर भी वसूल करें। कंट्रोल रूम से नियमि‍त रूप से इंजीनियर और ठेकेदार से फोन पर संपर्क किया जाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि स्‍कूलों में जनभागीदारी से फर्नीचर प्राप्‍त करें।