Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद देवास शाखा के चुनाव संपन्न

भारत विकास परिषद देवास शाखा के चुनाव संपन्न
देवास। स्थानीय खेड़ापति होटल में भारत विकास परिषद की साधारण सभा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा की गई। इसके पश्चात सामूहिक वंदे मातरम गान किया गया। अध्यक्ष के लिए मीना राव का प्रस्ताव शशि माहेश्वरी ने किया, जिसका समर्थन पुष्पा बर्डीया एवं नेहा अग्रवाल ने किया। सचिव के लिए अंतिम अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव मुकेश गर्ग ने किया जिसका समर्थन प्रतीक गुप्ता एवं नीरज सोनी ने किया। कोषाध्यक्ष के लिए शालिनी चव्हाण के नाम का प्रस्ताव निशांत अग्रवाल ने किया, जिसका समर्थन बबलू राव एवं सुनील माहेश्वरी ने किया। सचिव सुरेश डसानिया ने वर्ष भर किए गए कार्यक्रम की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष राजेश जोशी ने वर्ष भर के खर्च की जानकारी दी। वरिष्ठ सदस्य अशोक जाधव ने परिषद के उद्देश्य एवं सेवा कार्य के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन दीपिका गर्ग ने किया तथा आभार अध्यक्ष विक्रम आप्टे ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...