फाग महोत्सव: राधा कृष्ण फाग महोत्सव में महिला मंडल ने रंग-गुलाल उड़ाकर नृत्य किया
देवास। योगमाया महालक्ष्मी मंदिर शिवाजी नगर मोती बंगला महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी ही धूमधाम से राधा कृष्ण फाग महोत्सव मनाया गया। महिला मंडल संयोजक रीता विमल शर्मा ने बताया कि योगमाया महालक्ष्मी मंदिर शिवाजी नगर मोती बंगला महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष बड़ी ही धूमधाम से फाग महोत्सव मनाया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी क्षेत्र की माता-बहनों के साथ फाग उत्सव मनाया गया। महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक श्रीमती संस्कृति पगारे के भजनों पर राधा कृष्ण जी के साथ फागुनी भजनों पर रंग, गुलाल, फूलो के साथ महिलाओं ने जमकर फूल उड़ाते हुए नृत्य किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष दिनेश मिश्रा द्वारा कलाकारों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर योगमाया महालक्ष्मी मंदिर की माता बहने, लायनेस क्लब, लीनस क्लव, मारवाली महिला मंडल, ब्राह्मण महासंघ महिला मंडल, भारत विकास परिषद के साथ ही शिवाजी नगर, मोती बंगला क्षेत्र की माता बहने बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई।
0 Comments