श्री गौड़ प्रगति महिला संगठन ने मनाया पारंपरिक फाग उत्सव
देवास: स्थानीय श्री श्री गौड़ प्रगति महिला संगठन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पारंपरिक फाग उत्सव का आयोजन किया गयाजिसमे राधाकृष्ण पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राधाकृष्ण की झांकी व फाग गीत आकर्षण के केंद्र रहे।फूलों व गुलाल से होली खेली गई समाज की सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी। जो थीम रखी गई थी।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाएं उपस्थित रही।और लगातार फाग गीतों पर नृत्य करती रही।प्रगति महिला संगठन के द्वारा समाज के हित में इस प्रकार के कई कार्यक्रम वर्षभर आयोजित किए जाते।
संपूर्ण प्रगति महिला संगठन ने समाज की महिलाओं का आभार व्यक्त किया।समाज की महिलाओं ने अपना अमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
0 Comments