5 से 15 जून तक चलेगा निगम सीमा क्षेत्र मे जल संरक्षण अभियान
देवास। शासन निर्देशानुसार 5 से 15 जून तक निगम सीमा क्षेत्रों मे जल संरक्षण अन्तर्गत तालाबों, कुओं, बावडी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। शासन निर्देशों के पालन मे नगर निगम द्वारा निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित तालाबों, कुओं, बावडी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण व रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग हेतु जन जागरूकता के लिए
5 से 15 जून तक किये जाने वाले कार्यो हेतु आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर बुधवार 29 मई को निगम बैठक हाल मे उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के द्वारा निगम के संबंधित अधिकारियों की बैठक ली जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उपायुक्त ने बैठक मे निगम अधिकारियों से कहा कि अपने अपने वार्ड क्षेत्रों मे स्थित तालाबों, कुओं, बावडी व अन्य जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार व नवीनीकरण हेतु उक्त स्थानों को चिन्हीत करें तथा उनमे किये जाने वाले सुधार कार्य व अन्य जैसे जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार, उन्नयन, नवीनिकरण कार्य व अन्य संरक्षण हेतु किये जाने वाले कार्यो के साथ ही रूफ वॉटर हार्वेस्टींग हेतु जन जागरूकता लाने के लिए कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिये। बैठक मे निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व निरीक्षक संजय चौधरी, उपयंत्री तौफीक खान, विजय जाधव, दिलीप मालवीया, श्याम सुन्दर रघुवंशी, अनिता ठाकुर, पलक श्रीवास्तव, आदि सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments