देवास : सद्गुरू कबीर प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।उक्त बातें विश्व सद्गुरू कबीर साहेब पंथ महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री चूड़ामणि साहेब अहमदाबाद वाले ने कही। महंत श्री देवास में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। देवास में एक वर्ष पूर्व भी सद्गुरू कबीर प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम से शहर के प्रमुख मार्गो से शोभा यात्रा के द्वारा स्थानीय मल्हार स्मृति भवन में अनेक महंतगण, संतगण साधुओं एवं भक्तगणों ने मिलकर मनाई थी। शहर में वित्तीय वर्ष 2024 में 16 जून को सुबह 10 बजे सोमेश्वर मंदिर प्रांगण से शहर के प्रमुख मार्गो से विशाल शोभा यात्रा निकाली जावेगी। सत्संग भजन के बाद विशाल भंडारा भी होगा। उक्त बैठक राधाकिशन सोलंकी के निवास कबीर कुटी पर संपन्न हुई। बैठक में महंत परम मनोहर साहेब, महंत रतनदास साहेब, महंत चरणदास साहेब, महंत करूणदासा साहेब एवं संत व भक्तगण हीरालाल साहेब जसमिया, दयाराम साहेब कबीर दिनोदय, जैराम साहेब सोलंकी व अनेक प्रमुख जन उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चूडामणि साहेब ने की। संचालन राधाकिशन सोलंकी ने किया तथा आभार अनिल भाट ने माना।
0 Comments