बैंक नोट प्रेस में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
देवास। बी एन पी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पीआरओ कमल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक एस के महापात्र के नेतृत्व मे केंद्रीय उद्यान पर आम, नीम ,चीकू, आंवला, कटहल कदम ,के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है। हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। हमें वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हम प्रकृति के संरक्षक है एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर इस अवसर पर विशेष रूप से संयुक्त महाप्रबंधक वित्तीय एवं लेखा विवेक सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक अशोक शर्मा संयुक्त महाप्रबंधक परीक्षित जोशी सतर्कताअधिकारी अमित यादव, आईटी संयुक्त महाप्रबंधक योगेंद्र भदनिया, देवेंद्र तिवारी प्रबंधक राष्ट्रभाषा, वरिष्ठ पर्यवेक्षक दिव्यांश तोरनिया, पुष्पेंद्र पटेल वरिष्ठ पर्यवेक्षक विवेक प्रसाद, उप प्रबंधक विक्रम सिंह चौधरी, सुरक्षा अधिकारी एस एस रावत, आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।
0 Comments